विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तारीखों में बदलाव

  • Follow Newsd Hindi On  

पेरिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)| विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह चैम्यिनशिप 15 से 24 जुलाई 2022 को खेली जाएगी। इसका कारण ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों को स्थगित कर 2021 में आयोजित कराना है।

यह चैम्पियनशिप पहले छह से 15 अगस्त 2021 के बीच आयोजित की जानी थी लेकिन ओलम्पिक खेलों से टकराव न हो इसलिए इसे अगले साल कराने का फैसला लिया गया।


कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक को एक साल के आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह खेल इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन अब यह खेल अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)