कानून का राज, सुशासन जनता महसूस करे, यह पुलिस की जिम्मेदारी : योगी

  • Follow Newsd Hindi On  

 लखनऊ, 2 सितंबर (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उप्र पुलिस ने देश के सामने अपने काम की दक्षता को प्रदर्शित किया है, और कानून का राज और सुशासन जनता महसूस करे, इसके लिए पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है।

 मुख्मंत्री योगी ने नए पुलिस मुख्यालय के लोकार्पण के मौके पर कहा, “विगत ढाई वर्ष में पुलिस के कार्यो को बहुत नजदीक से देखने का मौका मिला है। जिस तरह से इस प्रदेश में बहुत संभावनाएं हैं, उसी तरह यहां की पुलिस में भी बहुत क्षमता है। पहले कानून-व्यवस्था पर कोई काम नहीं करता था, राजनीतिक संकीर्णता के चलते किसी ने भी पहले इस पर ध्यान नही दिया। कानून का राज हो और सुशासन को जनता महसूस कर सके, इसके लिए पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है।”


उल्लेखनीय है कि देश की सबसे बड़ी सिविल पुलिस के पास 82 साल से अपना कोई मुख्यालय नहीं था। आज का दिन उप्र पुलिस के लिए बड़ा दिन है, जब उसे अपना मुख्यालय मिला है। करीब 40178 वर्ग मीटर में फैले पुलिस मुख्यालय भवन को सिग्नेचर बिल्डिंग का नाम दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश की शुरुआत की, तो कानून-व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या थी। लेकिन सरकार व पुलिस के परिश्रम के बाद निवेश भी उत्तर प्रदेश में आया। प्रदेश ने सुरक्षा की गारंटी दी है, जिससे हर बड़ा उद्योगपति यहां निवेश कर रहा है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करना एक टीम वर्क है।”

योगी ने कहा, “हर अच्छे काम को और अच्छा करने की गुंजाइश होती है। कुम्भ में मैंने हमेशा कहा कि मुझे अपनी टीम पर भरोसा है। नई तकनीक के साथ हमें अपने आप को बदलना होगा। पुलिस की ट्रेनिंग के लिए भी बड़े स्तर पर काम हो रहा है। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री विशिष्ट सेवा मेडल की भी शुरुआत की। पुलिस बल की आवासीय समस्या को दूर करने के लिए भी हमने काम किया है। आज जरूरत है कि हम सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।”


नए पुलिस मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी गई हैं। यहां दो हजार से अधिक वाहनों की पार्किं ग की भी व्यवस्था की गई है।

नए पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की 18 इकाइयों के मुख्यालय और उनके मुखिया का भी दफ्तर रहेगा। जीआरपी, टेकि्न कल सर्विसेज, अग्निशमन निदेशालय, यातायात निदेशालय, लाजिस्टिक प्रशिक्षण निदेशालय, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, आर्थिक अपराध शाखा, एसआइटी, मानवाधिकार, रूल्स एंड मैनुएल्स के मुख्यालय भी इसी भवन में होंगे।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)