3 सितंबर का इतिहास- 1923 में सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
3 सितंबर का इतिहास- 1923 में सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म

3 September History : इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 3 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

3 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1791: फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।
  • 1783: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
  • 1918: प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया।
  • 1921: बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
  • 1924: चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।
  • 1939: जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।
  • 1939: ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
  • 1943: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
  • 1943: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1971: कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • 1998: नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
  • 2006: यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • 2007: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

3 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1905: भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म।
  • 1923: सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ था।
  • 1926: भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1940: हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक, प्यारेलाल का जन्म हुआ था।
  • 1957: विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी जग्गी वासुदेव का जन्म हुआ था।
  • 1992: भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)