रिश्तों में प्यार और फरेब की दास्तां है ‘कलंक’, देखें टीजर

  • Follow Newsd Hindi On  
सोशल मीडिया पर छाये 'कलंक मीम', दर्शकों ने कहा 'तबाह हो गए'

कई बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘कलंक’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नज़र आएंगे। टीजर में सभी स्टार्स का इंट्रोडक्शन दिया गया है। टीजर की शुरुआत संजय दत्त से होती है, जो काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उसके बाद माधुरी की एंट्री होती है जो अपने खूबसूरत डांस से सबको दीवाना बनाने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा जो सत्या का किरदार निभा रही हैं वो थोड़ी बेबस सी दिखाई देती हैं। आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर की दुल्हन बनी नजर आती हैं, लेकिन दोनों के चेहरे पर एक अजीब सा दुख भी नज़र आ रहा है। टीजर में वरुण धवन अपने मस्कुलर अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

टीजर में 2 डायलॉग सुनने को मिलते हैं, लेकिन इन डायलॉग्स जो सभी को पसंद आएंगे ।


  • ‘कुछ रिश्ते कर्जों की तरह होते हैं जिन्हें निभाना नहीं चुकाना पड़ता है।’
  • ‘जब किसी और की बर्बादी अपनी जीत जैसे लगे, तो हमसे ज्यादा बर्बाद कोई और नहीं है इस दुनिया में।’

पहला डायलॉग वरुण का होता है जिसमें वो कहते हैं, ‘कुछ रिश्ते कर्जों की तरह होते हैं जिन्हें निभाना नहीं चुकाना पड़ता है।’

वहीं दूसरा डायलॉग आलिया भट्ट का होता है जिसमें वो कहती हैं, ‘जब किसी और की बर्बादी अपनी जीत जैसे लगे, तो हमसे ज्यादा बर्बाद कोई और नहीं है इस दुनिया में।’

टीजर लॉन्च के दौरान सभी स्टार्स ने की खूब मस्ती

बता दें कि टीजर लॉन्च के दौरान सभी स्टार्स ने खूब मस्ती की। इस दौरान सभी स्टार्स अपने-अपने रील लाइफ पार्टनर के साथ मैचिंग आउटफिट में नजर आए। आलिया भट्ट जहां व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आईं, तो वरुण धवन व्हाइट कलर के कुर्ता पजामा पहने नजर आए। सोनाक्षी ने रेड कलर का सूट पहना था, तो आदित्य रॉय कपूर ने रेड कलर का कुर्ता पजामा पहना था।। वहीं माधुरी इस दौरान खूबसूरत ब्लैक कलर की साड़ी पहनी नजर आईं, संजय दत्त इस दौरान ब्लैक कुर्ता पजामा पहने नजर आईं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)