Mumbai: ड्रग्स मामले में अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर कर्नाटक पुलिस ने की छापेमारी

  • Follow Newsd Hindi On  
Mumbai: ड्रग्स मामले में अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर कर्नाटक पुलिस ने की छापेमारी

अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है। खबरों के अनुसार विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की ड्रग्स के मामले में कथित रूप संलिप्तता होने के चलते छापेमारी की जा रही है।

मीडिया रिपोटर्स की मानें तो एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार है और हमें अल्वा के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। हम मामले की जांच करना चाहते थे इसलिए अदालत का वारंट लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई है।



खबरों के अनुसार बेंगलुरु में आदित्य अल्वा के घर की भी तलाशी ली गई है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर दोपहर करीब एक बजे विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे थे।

बता दें कि विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। आदित्य अल्वा पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को सैंडलवुड के नाम से भी जाना जाता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)