‘खाशोगी की हत्या में क्राउन प्रिंस के संलिप्तता के विश्वसनीय प्रमाण’

  • Follow Newsd Hindi On  

जेनेवा, 19 जून (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष दूत ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि इस बात के विश्वसनीय प्रमाण हैं कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी हैं। बीबीसी के अनुसार, संयुक्य राष्ट्र के अतिरिक्त जांचकर्ता एग्नेस कैलमार्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सबूत आगे की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष अंतर्राष्ट्रीय जांच के योग्य है।

वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करने वाले पत्रकार जमाल खाशोगी अक्टूबर 2018 में इस्तांबुल में सऊदी के वाणिज्य दूतावास के अंदर मारे गए थे।


इस हत्या ने अंतर्राष्ट्रीय आक्रोश पैदा किया और 33 वर्षीय क्राउन प्रिंस की इस बावत निंदा की गई।

प्रिंस को ‘एमबीएस’ भी कहा जाता है।

हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि वे क्राउन प्रिंस के आदेशों पर काम नहीं कर रहे थे।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)