Video: पूनम दुबे संग खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री, वायरल हुआ दोनों का यह गाना

  • Follow Newsd Hindi On  
Video: पूनम दुबे संग खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री, वायरल हुआ दोनों का यह गाना

भोजपुरी सिनेमा के स्टार माने जानें वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। पूनम दुबे के साथ उनका गाना ‘लउके भीतर के बनियान’ यूट्यूब पर बार- बार देखा जा रहा है।

खेसारी लाल यादव इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। उनके गाने आये दिन वायरल होते रहते हैं। फैंस को उनके गाने खास पसंद आते हैं। अब उनका यह गाना वायरल हो रहा है। फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। गाने में खेसारी पूनम को छोटे कपड़ों के लिए ताना मार रहे हैं। यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और इस पर अब तक 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


यूट्यूब पर खेसारी लाल के गाने खूब पसंद किये जाते हैं। हाल ही में ‘कुली नबंर वन’ का गाना ‘ए बलमजी मोहा दोगे क्या’ वायरल हुआ था। इस गाने में उनके साथ काजल राघवानी नजर आ रहीं थीं। इसके अलावा काजल राघवानी के साथ ही एक अन्य गाना ‘बलमुआ हो तोहरा से प्यार हो गईल’ भी दर्शकों को खूब पसंद आया। काजल के साथ खेसारी लाल की केमिस्ट्री उनके फेंस को बहुत पसंद है। अब पूनम के साथ भी उनका रोमांटिक अंदाज लोगों को भा रहा है।

बता दें कि यह गाना ऋषि जलवा ने लिखा है, जिसे खेसारी लाल के साथ मिल कर शुभा मिश्रा ने गाया है। वहीं, गाने को अविनाश झा घुंघरू ने म्यूजिक दिया है।


खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का स्टार एक्टर माना जाता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में आयी फिल्म ‘साजल चले ससुराल’ से की थी। उनकी अबतक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस में धूम मचा चुकी हैं। हाल ही में ईद के मौके पर उनकी फिल्म ‘कूली नंबर 1’ रिलीज हुई थी। अब उनकी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)