खेसारी लाल यादव का ये धमाकेदार भोजपुरी गाना सोशल सोशल मीडिया पर मचा रहा है हंगामा

  • Follow Newsd Hindi On  

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनकी भोजपुरी फिल्में (Bhojpuri Films) आते ही हिट हो जाती है। वहीं उनके गाने तो आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिख जाते हैं। हाल ही में उनका एक गाना काफी वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि इस गाने में खेसारी के साथ काजल राघवानी नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।

गाने के बोल हैं- ‘खोलके बटन खाईल जाई मटन’… ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसे कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। अब तक इस गाने को 1,834,396 बार देखा जा चुका है यानी इसके व्यूज 18 लाख से भी ऊपर पहुंच चुके हैं। यहां देखें खेसारी का ये हिट हो रहा गाना-


इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसके अलावा श्याम देहाती और आजद सिंह ने गाने को लिखा और म्यूजिक भी दिया है। बात करें खेसारी लाल यादव की तो उन्हें भोजपुरी फिल्मों का कॉमेडी किंग कहा जाता है और वो रोमांस के मामले में भी कुछ कम नहीं हैं। खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जमती है। जिस फिल्म का गाने में ये दोनों नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)