खट्टर को दिल्ली में भाजपा की जीत का भरोसा

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 8 फरवरी (आईएएनएस)| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होने का भरोसा जताया है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, “हम सहज रूप से जीतकर दिल्ली में अगली सरकार बनाएंगे।”

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)