खुद पर संदेह एक ऐसी चीज है जिससे हर कलाकार गुजरता है: मनोज वाजपेयी

  • Follow Newsd Hindi On  
Manoj Bajpayee said that self doubt is something that every artist goes through

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस) दो बार नेशनल अवॉर्ड विजेता, पद्मश्री से सम्मानित और हिंदी फिल्म उद्योग में 26 वर्षों के अनुभव प्राप्त कर चुके प्रशंसित अभिनेता मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि उन्हें अभी भी खुद पर संदेह होता है।

मनोज ने आईएएनएस से कहा, “खुद पर संदेह हमेशा रहता है। अभिनय एक बहुत ही मुश्किल कला है। यह एक ऐसा शिल्प है जो आपको कभी भी सहज होने या अपने बारे में आश्वस्त महसूस नहीं करने देता। यह कुछ ऐसा है, जिसे आप हर रोज सीख रहे हैं।”


उन्होंने कहा, “आप इसमें कुछ गलत नहीं कर सकते। यह सीखने की एक सतत प्रक्रिया है। आत्म-संदेह एक ऐसी चीज है, जिससे हर अभिनेता हर रोज गुजरता है। मैं भी बाकियों से अलग नहीं हूं।”

मनोज वर्तमान में अपने रैप नंबर ‘बंबई में का बा’ के लिए प्रशंसा पा रहे हैं। इस रैप में देश में प्रवासी श्रमिकों की दुविधा को उजागर किया गया है और 9 सितंबर को रिलीज होने के बाद से इसे बहुत सराहा जा रहा है।

वहीं फिल्मों की बात करें तो वह अब दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख के साथ अभिषेक शर्मा की ‘सूरज पे मंगल भारी’ में दिखाई देंगे।


–आईएएनएस

एमएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)