In Pics: खुशी कपूर ने Public किया अपना इंस्टा अकाउंट, जान्हवी से ज्यादा हैं ग्लैमरस

  • Follow Newsd Hindi On  

Khushi Kapoor Instagram Photos: जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी ने अब तक अपना इंस्टा अकाउंट प्राइवेट कर रखा था। अब उन्होंने अकाउंट को पब्लिक हटा कर दिया है। जिसके बाद उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिल रही है।


श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ग्लैमर की दुनिया में पहले ही एंट्री कर चुकी हैं।वहीँ अब उनकी छोटी बेटी के डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जान्हवी अपनी लाइफ से जुड़ी ऐक्टिविटीज, तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)


वहीं खुशी का अकाउंट अब तक प्राइवेट था। अब खुशी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। जिसके बाद उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। खुशी के इंस्टाग्राम पर 97273 फॉलोअर्स हैं।

खुशी के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह लम्बे समय से माना जा रहा है कि वे भी फिल्मों में कदम रख सकती हैं,लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आयी है।

बता दें कि बोनू कपूर के ज्यादा करीब भी खुशी ही रहती हैं। खुद जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि खुशी, बोनी कपूर की फेवरेट है। खुशी को हमेशा ज्यादा पेंपर किया गया है।

अर्जुन कपूर भी अपनी दोनों बहनों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने भाई का फर्ज खूबसूरती से निभाया है। वे मुश्किल समय में लगातार खुशी और जाह्नवी संग खड़े रहे।इस मुश्किल समय में जाह्नवी और खुशी को अर्जुन का साथ तो मिला है, लेकिन फिर भी दोनों बहनें सोशल मीडिया पर श्रीदेवी संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। खुशी भी हमेशा अपनी मां को मिस करती हैं।

खुशी के बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सारे दोस्त भी हैं। वे शनाया कपूर के खासा करीब हैं और उनके साथ हमेशा फोटोज शेयर करती रहती हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)