Bihar election 2020: बिहार में तीन चरणों में होगा मतदान, 10 नवंबर को आएंगे परिणाम, यहां जानें बिहार चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

  • Follow Newsd Hindi On  
know here 10 big things related to Bihar election 2020

Bihar election 2020: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार में इस बार तीन चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी और सात नवंबर को अंतिम चरण की वोटिंग होगी। वहीं 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग, 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग और 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त होगा।


बिहार चुनाव का कार्यक्रम:

बिहार में पहले चरण का मतदान  28 अक्टूबर को होगा।

दूसरे चरण का मतदान  3 नवंबर को सम्पन्न हो जाएगा।


तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को समाप्त हो जाएगा

बिहार चुनाव के नतीजे  10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

आइए जानते हैं बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान से जुड़े सभी अपडेट…

1. बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों पर, दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर और तीसरे चरण में और तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

2. अगर कोई व्यक्ति कोरोना पीड़ित है तो मतदान के आखिर चरण में वह वोट डाल सकेगा।

3. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 1000 मतदाता ही बूथ पर होंगे।

4. कोरोना की वजह से पोलिंग स्टेशन की संख्या 65337 से बढ़ाकर इस बार एक लाख तक की जाएगी।

5. कोरोनाकाल की वजह से इस बार चुनाव आयोग ने वोटिंग का टाइम एक घंटे बढ़ाया गया है। इस बार वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

6. चुनाव में प्रचार के दौरान अगर रोड शो करना है, तो पांच से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल पार्टियां नहीं कर सकतीं। प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत भी नहीं है।

7. इस बार चुनाव नामांकन और हलफनामे की प्रक्रिया ऑनलाइन भी होगी। डिपॉजिट भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा। नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो ही लोग मौके पर मौजूद रहेंगे।

8. राजनैतिक पार्टियों को इस बार वर्चुअल माध्यम से प्रचार करना होगा।

9. कोरोना महामारी को देखते हुए हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि सभी जरूरी चीजों की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

10. बिहार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य को मिलेंगी। तकरीबन46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)