Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के बढ़ते दाम आम आदमी को आए दिन झटका दे रहे है। एक दिन के ठहराव के बाद रविवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है।
हालांकि, तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं कर आम आदमी को थोड़ी राहत दी है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.03 रुपये हो गई है जबकि डीजल का भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है तेल की कीमत
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 73.56 | 82.03 |
कोलकाता | 77.06 | 83.52 |
मुंबई | 80.11 | 88.68 |
चेन्नई | 78.86 | 85.00 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।