दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: कृष्णा नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Krishna Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: कृष्णा नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Krishna Nagar Assembly seat

Krishna Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। कृष्णा नगर विधानसभा सीट (Krishna Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के एस के बग्गा एडवोकेट ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी किरण बेदी को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में कृष्णा नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक एस के बग्गा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने अनिल गोयल को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने अशोक वालिया पर दांव आजमाया है।


कृष्णा नगर विधानसभा सीट (Krishna Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का कृष्णा नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Krishna Nagar seat) पूर्वी दिल्‍ली का इलाका है। 1977 में इस विधानसभा सीट से पहली बार जनता पार्टी के नेता योग ध्‍यान आहुजा विधायक चुने गए थे। उन्‍होंने कांग्रेस के जगदीश चंदर मोंगिया को हराया था। भाजपा के डॉक्‍टर हर्षवर्धन इस सीट से लगातातर 5 बार विधायक चुने जाने वाले इकलौते नेता हैं। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के एसके बग्‍गा विधायक हैं।

कृष्णा नगर का इलाका यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में गिना जाता है। विश्‍वासनगर, गांधीनगर, प्रीत विहार इस इलाके से जुड़े हुए बसे हैं। दिल्‍ली मेट्रो की पिंक लाइन का स्‍टेशन होने से यहां से दिल्‍ली के किसी भी कोने में आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कृष्णा नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 190152 है, जिनमें पुरुष मतदाता 100523 और महिला मतदाता 89626 हैं। पिछले चुनाव में 72.27 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


कृष्णा नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

एस के बग्गा एडवोकेट, आप – 65919
किरण बेदी, बीजेपी – 63642

हार का अंतर – 2277

कृष्णा नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – एस के बग्गा एडवोकेट
BJP – अनिल गोयल
Congress – अशोक वालिया

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)