कर्नाटक : भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 26 जुलाई (आईएएनएस)| कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्य के राज्यपाल वाजूभाई वाला को दिन में अपने नेता बी.एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया। पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता जी. मधुसूदन ने आईएएनएस से कहा, “हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली से फोन कर येदियुरप्पा को जल्द से जल्द सरकार बनाने का दावा पेश करने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कहा है।”

कर्नाटक में सरकार बनाने का भाजपा ने चौथी बार दावा किया है। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार द्वारा कांग्रेस के तीन विधायकों को पार्टी के व्हिप की अवमानना करने पर उन्हें अयोग्य करार करने और 23 जुलाई को कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) सरकार के गिरने के तीन दिन बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)