11 अक्टूबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: बुलंदशहर में सड़क किनारे सो रहे 7 श्रद्धालुओं को बस ने कुचला

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


10:13 AM: आज चेन्नई पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, शाम 5 बजे चीनी राष्ट्रपति से होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरी अनौपचारिक बैठक के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुक्रवार दोपहर चेन्नई पहुंचेंगे। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शुक्रवार और शनिवार को दोनों नेता मुलाकात करेंगे।


09:48 AM: तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, पेट्रोल 12 पैसे और डीजल 15 पैसे हुआ सस्ता

तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी है। शुक्रवार को पेट्रोल 12 पैसे और डीजल 15 पैसे सस्ता होने से लोगों को राहत मिली है।


09:30 AM: बुलंदशहर में सड़क किनारे सो रहे 7 श्रद्धालुओं को बस ने कुचला

उत्तर  प्रदेश के बुलंदशहर में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। सड़क किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को एक बस ने कुचल दिया, जिससे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं।



09:15 AM: विधानसभा चुनाव: 11.30 बजे हरियाणा के लिए कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और किरण चौधरी मौजूद होंगी।


08:33 AM: हरियाणा चुनाव: 13 अक्टूबर को भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र

भाजपा 13 अक्टूबर को अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी करेगी, यह 32 पेज का है।


07:40 AM: रैनबैक्सी के पूर्व CEO मालविंदर सिंह लुधियाना से गिरफ्तार

फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मलविंदर सिंह को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने गुरुवार देर रात पंजाब के लुधियान से पकड़ा है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)