13 नवंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: विंडीज क्रिकेटर निकोलस पर 4 मैचों का प्रतिबंध, गेंद के साथ छेड़छाड़ का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


02:45 PM: विंडीज क्रिकेटर निकोलस पर 4 मैचों का प्रतिबंध, गेंद के साथ छेड़छाड़ का आरोप

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन पर लगा चार मैचों का प्रतिबंध लगा है। पूरन पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।


02:40 PM: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का ऑफिस अब RTI के दायरे में


सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) का कार्यालय अब सूचना का अधिकार (RTI) के दायरे में आएगा।


11:30 AM: झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, लोहरदगा सीट से सुखदेव भगत को टिकट

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लोहरदगा सीट से सुखदेव भगत को उम्मीदवारी मिली है। भगत आज लोहरदगा विधानसभा सीट के लिए नामांकन करेंगे। ज्ञात हो कि सुखदेव भगत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा था।


11:10 AM: कर्नाटक MLA मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला सही, लेकिन चुनाव लड़ सकते हैं

कर्नाटक विधायक मामला पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने का स्पीकर का फैसला सही है। साथ ही साथ कोर्ट ने कहा है कि वे चुनाव लड़ सकते हैं।


08:41 AM: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स की दो दिवसीय भारत यात्रा आज से

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे। इस दौरान उनकी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों और बाजार संबंधित मुद्दों पर बातचीत होगी।


08:33 AM: सुप्रीम कोर्टः कर्नाटक के अयोग्य कांग्रेस-जेडीएस विधायकों की याचिका पर फैसला आज

सुप्रीम कोर्ट आज कर्नाटक के अयोग्य ठहराये गए 17 कांग्रेस-जेडीएस विधायकों की याचिका पर फैसला सुनाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)