15 नवंबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: दिल्ली में 3 नवंबर से जारी वकीलों की हड़ताल खत्म, कल से काम पर लौटेंगे

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


06:10 PM: दिल्ली में 3 नवंबर से जारी वकीलों की हड़ताल खत्म, कल से काम पर लौटेंगे

दिल्ली में 3 नवंबर से जारी वकीलों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है। शनिवार 16 नवंबर से वकील काम पर लौटेंगे। Delhi District Bar Coordination Committee ने आज इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुए झड़प के बाद वकील हड़ताल पर चले गए थे।


04:00 PM: IND vs BAN: मयंक अग्रवाल ने जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक



12:55 PM: IND vs BAN: मयंक अग्रवाल ने जड़ा टेस्ट करियर का तीसरा शतक

भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार शतक जड़ा। उन्होंने इबादत हुसैन की गेंद पर दो रन दौड़ने के साथ अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया।


12:25 PM: ऑड-ईवन को सफल बनाने के लिए CM केजरीवाल का दिल्ली वालों को धन्यवाद

ऑड-ईवन को सफल बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली वालों का धन्यवाद, बरकरार रखने पर फैसला सोमवार को


10:40 AM: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आज दोपहर 1 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे।


09:55 AM: संजय राउतः विचारधारा नहीं, CMP पर चलती है सरकार

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिशों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि सरकार बनाने में विचारधारा कहीं बाधक नहीं बनेगी। सरकार विचारधारा से नहीं, न्यूनतम साझा कार्यक्रम (CMP) से चलती है।


09:10 AM: महाराष्ट्र में शिवसेना, NCP और कांग्रेस में सरकार गठन का फॉर्मूला तैयार: सूत्र

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के बीच सरकार बनाने के का रास्ता साफ होता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच डील तय हो गई है। तीनों दलों के बीच जो समझौता हुआ है, उसके मुताबिक महाराष्ट्र में पांच साल तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री रहेगा। वहीं, कांग्रेस और एनसीपी के खाते में एक-एक उपमुख्यमंत्री का पद आएगा।


08:41 AM: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का गुरुवार को पटना मेडिकल कॉजेल एवं अस्‍पताल (पीएमसीएच) में हो गया। उनका शव गुरुवार को पटना से संध्या 5:50 बजे पैतृक गांव सदर प्रखंड आरा के बसंतपुर लाया गया। आज शुक्रवार को स्‍थानीय महुली गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।


08:33 AM: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण आज भी खतरनाक स्तर पर, कई इलाकों में AQI 700 के पार

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)