20 मार्च 2020: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमण के 50 नए मामले दर्ज किए गए

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक देश में 195 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 25 विदेशी शामिल हैं। चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा शुक्रवार को तड़के निर्भया मामले के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। उधर, मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार संकट में है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दे दिया है। आज शाम 5 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले कमलनाथ ने 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

9:20 PM | सरकार ने सैनिटाइजर और मास्क के दाम तय किये

100 रुपये में मिलेगा 200 ml हैंड सैनिटाइजर, दो तरह के मास्क के लिए भी 10 रुपये और 8 रुपये दाम निर्धारित किए गए हैं।



8:42 PM | कनिका कपूर के मामले में लोगों की लिस्ट बनाकर जांच की जाएगी

गायिका कनिका कपूर के मामले में पार्टी अटेंड करने वाले सभी लोगों की लिस्ट बनाकर जांच की जाएगी। लखनऊ डीएम को सौंपी जांच की जिम्मेदारी।


8:32 PM | भारत में एक दिन में कोरोना के 50 नए मामले दर्ज किए गए। एक दिन में सर्वाधिक मामलों का रेकॉर्ड।


8:30 PM | रेलवे के सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में अगले आदेश तक कैटरिंग सेवा बंद

फूड प्लाजा, जनआहार केंद्र और सेल किचन आदि भी रहेंगे बंद


7:45 PM | लखनऊ: होटल ताज अस्थाई रूप से बंद, कनिका कपूर होटल ताज की पार्टी में ही हुई थी शामिल

Image



7:15 PM | केरल में कोरोना वायरस के 12 नए मामले, 223 पहुंचा देश में पीड़ितों का आंकड़ा

एर्णाकुलम में 5, कासारगौड़ में 6 और पलक्कड़ में एक मामला सामने आया।

View image on Twitter


7:07 PM | राजस्थानः जयपुर में 22 मार्च तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा


7:02 PM | कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद ने खुद को आइसोलेट किया, सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में थे मौजूद।


6:40 PM | दिल्ली में 21 से 23 मार्च तक सभी बाजार बंद, कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स का फैसला


6:30 PM | इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सरकार ने 2 सप्ताह की इमर्जेंसी घोषित की


5:08 PM | हैदराबाद में कोरोना वायरस का एक और मामला, राज्य में कुल संख्या 17 हुई


4:41 PM | कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विडियो कॉन्फ्रेंस पर की बात।


2:35 PM | बेंगलुरुः कोरोना से निपटने के लिए 100 टीमें बनाई गई

बीबीएमपी ने कोरोना से निपटने के लिए 100 टीमें बनाई हैं। इनमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स और एक एमएसडब्ल्यू शामिल होगा।


2:10 PM | महाराष्ट्र में कक्षा 8 तक की परीक्षाएं रद्द

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और बिना परीक्षा के ही छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा।


2:00 PM | कोरोना वायरस: दिल्ली में बंद रहेंगे मॉल

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के चलते मॉल को बंद करने का फैसला किया है। मॉल में ग्रॉसरी, फॉर्मेसी और सब्जियों के दुकान खुले रहेंगे। इससे पहले रेस्तरां को बंद करने का फैसला किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।


1:50 PM | कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के चार शहर पूरी तरह बंद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस को देखते हुए पुणे, पिम्परी, चिंचवाड़, मुंबई और नागपुर को 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि लॉकडाउन से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।


1:20 PM | रविवार को बंद रहेगा कनाट प्लेस

22 मार्च को कनाट प्लेस सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेगा। पीएम मोदी ने देशवासियों से की थी जनता कर्फ्यू लगाने की अपील।


11:55 AM  | अब तक देश में कोरोना वायरस के 206 मामलों की पुष्टि हो चुकी है: ICMR


11:50 AM | सभी प्राइवेट कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति दें: दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने कहा है कि सभी प्राइवेट और मल्टीनैशनल कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति दें।


11:44 AM | गुजरात में कोराना वायरस पीड़ितों के तीन नए मामले

गुजरात में कोराना वायरस पीड़ितों के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही गुजरात में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इनमें अहमदाबाद में दो, राजकोट, वड़ोदरा और सूरत में एक-एक केस सामने आए हैं।


11:17 AM | पंजाब में कोरोना का तीसरा मामला, मोहाली में 69 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई


11:14 AM | महाराष्ट्र में कोरोना के तीन नए मामले आए सामने, कुल 52 केस

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। यानी अब महाराष्ट्र में कुल 52 केस हैं।


11:05 AM | भारत में कोरोना वायरस से पांचवें मरीज की हुई मौत, मृतक इटली का नागरिक है

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पांचवें मरीज की मौत हो गई है। मृतक 69 वर्षीय ऐन्द्री कार्ली इटली का नागरिक बताया जा रहा है। वहीं, लखनऊ में चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 200 पहुँच गई है।


10:01 AM | भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 195, चार की मौत


9:30 AM | अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 200 लोगों की मौत, नागरिकों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा टालने की अपील


9:50 AM | सरकार ने कोरोना से संबंधित अफवाहों की शिकायत के लिए वॉट्सऐप नंबर जारी किया है: 9013151515


9:15 AM | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक मजबूत, निफ्टी में भी उछाल


9:12 AM | ओडिशा में दूसरा व्यक्ति मिला कोरोना वायरस से संक्रमित


9:00 AM | दिग्विजय बोले- कमलनाथ के पास नहीं हैं नंबर, कमलनाथ ने 11 बजे बुलाई विधायक दल की बैठक

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)