22 फरवरी 2020: आज की बड़ी खबरें | चंडीगढ़: सेक्टर 32 के पीजी में लगी भीषण आग, तीन लड़कियां जिंदा जलीं

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:


06:40 PM: चंडीगढ़: सेक्टर 32 के पीजी में लगी भीषण आग, तीन लड़कियां जिंदा जलीं

चंडीगढ़ शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हाे गया। शहर के सेक्‍टर 32 डी के एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में आग लग गई। इससे तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक लड़की ने पहली मंजिल से की छत से कूद कर अपनी जान बचाई।


04:50 PM: छत्तीसगढ़: पूर्व CM अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अचानक तबियक खराब हो गई है। मंच पर सीनियर जोगी अचानक बेहोश हो गए। दरअसल, अजीत जोगी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता के तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे थे। जैसे ही वो मंच पर चढ़े उनकी तबियत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। फिलहाल अजीत जोगी का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।


12:30 PM: बिहार: पटना में बोले जेपी नड्डा- भाजपा वैज्ञानिक पार्टी, इसे कोई रोक नहीं सकता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार की राजधानी पटना में थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का यह पहला बिहार दौरा है। वहां भाजपा कार्यालय में उन्होंने कहा कि भाजपा एक वैज्ञानिक पार्टी है और इसके विकास को कोई रोक नहीं सकता।


10:30 AM: निर्भया केसः तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोषियों को अपने परिजनों से अंतिम मुलाकात के बारे में पूछा

निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन एक बार फिर फांसी से पहले होने वाली सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है। जेल अधिकारियों ने दोषियों के परिजनों को भी पत्र लिखकर अंतिम मुलाकात की तारीख बताने को कहा है।


09:41 AM: कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के 2 आतंकवादी

दक्षिण कश्मीर के संगम बिजबेहरा में शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सेना की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। मारे गए दोनों शख्स स्थानीय आतंकवादी थे।


09:20 AM: चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2345 हुई

चीन में जानलेवा कोरोनोवायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 76,288 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि उसे 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स से शुक्रवार को 397 नए कन्फर्म मामलों और 109 लोगों की मौतों की सूचना मिली।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)