28 मार्च 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

  • Follow Newsd Hindi On  

न्यूज्ड हिंदी पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें

आज की बड़ी खबरें 28 मार्च 2019:

04:21 PM: अर्थशास्‍त्री और सामाजिक कार्यकर्ता ज्‍यां द्रेज को रिहा कर दिया गया है। झारखंड पुलिस ने लिया था हिरासत में।



03:51 PM: पटना साहिब से चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, सिचुएशन कुछ भी हो लोकेशन वही होगा।


03:25 PM: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की।


02:47 PM: तेज प्रताप यादव ने छात्र राष्‍ट्रीय जनता दल के संरक्षक पद से दिया इस्‍तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी।



02:02 PM: शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। आज होने वाले थे शामिल, लेकिन डेट टल गई है।

01:18 PM: PM के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, नफरत के नशे वाले को सराब और शराब में फर्क नहीं।


12:23 PM: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा।


11:39 AM: झारखंड: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज पलामू में गिरफ्तार,  भोजन के अधिकार को लेकर कर रहे थे बैठक।


10:41 AM: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘राम की जन्मभूमि’ की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार।


09:21 AM: गरीब सवर्ण आरक्षण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।


09:03 AM: DRDO के चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी ने कहा, ए-सैट मिसाइल प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए 100 वैज्ञानिकों ने दिन-रात काम किया।


08:56 AM: जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया।


08:29 AM: बिहार: भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में होंगे शामिल।


08:12 AM: जम्मू में आज रैली को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)