09 अक्टूबर 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: जॉन बी गुडेनफ, एम स्टेनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:

LIVE Updates:



04:10 PM: जॉन बी गुडेनफ, एम स्टेनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार


02:30 PM: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा किया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा फायदा है। इसका सीधा फायदा 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।


09:15 PM: हरियाणा चुनाव: आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने विवादित बयान पर माफी मांगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है। दरअसल फोगाट ने चुनाव प्रचार के दौरान यह कहा था कि जो लोग भारत माता की जय का नारा नहीं लगा सकते उनके वोटों का कोई मूल्य नहीं है।


08:51 AM: जम्मू-कश्मीर में आज से खुल सकते हैं स्कूल और कॉलेज

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त हुए दो महीने से अधिक का समय हो गया है। घाटी में धीरे-धीरे हालात सामान्य होते जा रहे हैं, पहले घाटी के स्कूल खोले गए और आज से कॉलेज-यूनिवर्सिटी भी खुल रही हैं। 5 अगस्त के बाद से ही घाटी में इन्हें एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था।


08:33 AM: मालदा: दुर्गा पूजा देखने जा रहे ग्रामीणों की पलटी नाव, 3 बच्चों की मौत

पश्चिम बंगाल के मालदा में एक दुखद हादसा सामने आया है। दुर्गा पूजा देखने जा रहे लोगों से भरी नाव दुर्घटना का शिकार हो गई और पलट गई। घटना में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।


07:40 AM: दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की आज सुबह 10.30 बजे बैठक

आज दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक सुबह 10:30 बजे से प्रस्तावित है।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)