लेडी श्रीराम कॉलेज में राजनीति की पढ़ाई करेंगी मनु भाकेर

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकेर को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम (एलएसआर) कॉलेज में दखिला मिला है।

 स्टार खिलाड़ी 17 वर्षीय भाकेर कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई करेंगी।


हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली भाकेर ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोमवार को ट्वीट किया, “राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज लेडी श्री राम में दाखिला मिलने पर हमारी युवा चैम्पियन निशानेबाज मनु भाकेर को शुभकामनाएं।”

दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त और वित्त पोषित प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को बिना ट्रायल के सीधा एडमिशन दिया जाएगा।


इस श्रेणी के अंतर्गत ओलम्पिक, विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों जैसी प्रतियोगिताएं आती हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)