Bihar Govt Formation LIVE: तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी होंगी बिहार की नई डिप्‍टी सीएम, स्‍पीकर भी होगा BJP का

  • Follow Newsd Hindi On  
LIVE Bihar Chunav 2020 Govt Formation: तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी होंगी बिहार की नई डिप्‍टी सीएम, स्‍पीकर भी होगा BJP का

Bihar Govt Formation LIVE: 17वीं बिहार विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम साढ़े चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। नीतीश कुमार के साथ साथ नए कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ लेंगे। ऐसी खबर हैं कि आज आठ से दस मंत्री शपथ ले सकते हैं।

उपमुख्‍यमंत्री पद के लिए माना जा रहा था कि भाजपा नेता व पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी ही फिर से शपथ लेंगे लेकिन भाजपा का निर्णय सबकों चौंकाने वाला था। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। वहीं, उपनेता रेणु देवी को चुना गया है। भाजपा कोटे से इस बार दो डिप्‍टी सीएम बनाने की बात की जा रही है।


बता दें कि रविवार 15 नवंबर को सीएम आवास में एनडीए (NDA) के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। इसके बाद उन्‍होंने राज्‍यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल द्वारा सरकार बनाने के आमंत्रण के बाद आज यानी सोमवार 16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

आज का दिन बिहार की राजनीति में बेहद अहम दिन है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह ता ऐलान होने के बाद भी महागठबंधन ने अब तक सरकार बनाने की उम्‍मीद नहीं छोड़ी है। वहीं दूसरी तरफ डिप्‍टी सीएम पद पर कई दावेदारों के चर्चे हैं। बिहार की राजनीति की लाइव खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।


Live Blog

5:27PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: BJP के राम सूरत राय ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी के राम सूरत राय ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

5:24PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: BJP के जीवेश मिश्रा और रामप्रीत पासवान ने शपथ ली

बीजेपी के जीवेश मिश्रा और रामप्रीत पासवान ने शपथ ले ली है। इन दोनों नेताओं ने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण किया।

5:22PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: BJP के अमरेंद्र प्रताप और मंगल पांडे ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी के मंगल पांडे और अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ले ली है।

5:20PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: तेजस्वी यादव ने दी नीतीश कुमार को बधाई

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि, "आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।"

5:12PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: VIP के मुकेश सहनी ने ली शपथ

VIP के मुकेश सहनी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। मुकेश सहनी सन ऑफ मल्लाह के रूप में मशहूर हैं। इस बार उनकी पार्टी एनडीए के साथ 11 सीटों पर लड़ी थी। इन 11 सीटों में से 4 सीटें उनके खाते में आईं थी।

5:09PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: HAM के संतोष सुमन ने ली शपथ

HAM के जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

5:08PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: शीला मंडल ने ली शपथ

शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ जेडीयू के सभी 5 नेता शपथ ले चुके हैं।

5:03PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: अशोक चौधरी ने ली शपथ

अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। वर्तमान में अशोक चौधरी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

5:01PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए लिखा कि, श्री नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। श्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा।

4:59PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने ली शपथ

बीजेपी की ओर से तार किशोर प्रसाद और उपनेता रेणु देवी ने शपथ ली है। 

4:44PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: नीतीश कुमार ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लिया है।

2:03PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे VIP नेता मुकेश सहनी

VIP नेता मुकेश सहनी इस बार नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं।

1:41PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को ट्वीट कर सातवीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि बहुत सारी चुनौतियां हैं, जिनका समाधान मिलकर करेंगे।

1:13PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: कांग्रेस ने भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने से किया इनकार

कांग्रेस ने नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि जिस सरकार ने बिहार के जनमत की चोरी की हो वैसी सरकार के शपथ में शामिल होने का कोई मतलब नहीं।

12:40PM 16 Nov, 20
Bihar Govt Formation LIVE: शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्‍कर करेगी RJD

नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव को आज शाम बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्‍योता दिया गया था। राजद ने ट्विटर हैंडल से अभी अभई जानकारी दी है कि राजद शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्‍कर करेगा। क्‍योंकि एनडीए की सरकार जनादेश के खिलाफ बन रही है। नीतीश कुमार के भ्रष्‍ट अधिकारियों ने जबरदस्‍ती महागठबंधन को हरवाया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)