लॉकडाउन 2 हफ्ते और बढ़ सकता है, शाह ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला है। लेकिन इसे अतिरिक्त ढील के साथ आगे और बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि ज्यादातर राज्य दो सप्ताह लॉकडाउन विस्तार के पक्ष में हैं।

सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर दिन में मुलाकात की और इस मुद्दे पर राज्यों की राय से उन्हें अवगत कराया।


सूत्रों ने कहा कि कई राज्य, जिनमें ज्यादातार भाजपा शासित हैं, पांचवी बार लॉकडाउन बढ़ाए जाने के पक्ष में हैं, क्योंकि नोवेल कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं।

शाह ने गुरुवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की थी कि चौथे चरण का लॉकडाउन कैसा था और अब इसके आगे राज्य क्या चाहते हैं।

उनहोंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों के मुख्यमंत्रियों से अलग से चर्चा की थी।


सूत्रों ने कहा कि अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने का समर्थन किया था, जिस दौरान कंटेनमेंट जोन पर खास फोकस होगा और अन्य जोन में गतिविधियों को सामान्य किया जाएगा। गोवा के मुख्यमंत्री 15 दिनों का लॉकडाउन विस्तार चाहते हैं।

सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर पांचवें चरण के लॉकडाउन में अनाई जाने वाली रणनीति बनाने में लगा हुआ है।

–आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)