लोकसभा चुनाव 2019: आडवाणी की पारंपरिक सीट गांधीनगर से इस बार मैदान में अमित शाह

  • Follow Newsd Hindi On  
लखनऊ: अमित शाह रविवार को 65 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

आज लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस चरण में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें गुजरात की सभी 26 सीटें भी शामिल हैं। इसी चरण में लालकृष्ण आडवाणी की पारम्परिक सीट माने जाने वाली गुजरात की गांधीनगर सीट पर भी मतदान जारी है। इस बार गांधीनगर सीट से बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह मैदान में हैं। बता दें कि अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

गांधीनगर की लोकसभा सीट पर बीजेपी के अमित शाह का सामना कांग्रेस गांधीनगर-उत्तर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे सी जे चावड़ा से है।


गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट देश की बहुत अहम् लोकसभा सीटों में से एक है। खासकर बीजेपी के नज़रिये से देखा जाए तो, यह सीट बीजेपी का गढ़ है। वर्ष 1991 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पहली बार इस सीट से सांसद चुने गए इसके बाद वह लगातार पांच बार फिर वहां के सांसद बने। इस तरह आडवाणी कुल 6 बार गांधीनगर से सांसद रहे। आडवाणी की इस पारंपरिक सीट से अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सत्ता में आने की कोशिशों में लगे हैं।

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में गांधीनगर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सीट पर सबसे ज़्यादा मतदाता हैं, जिनकी संख्या 19.21 लाख है। इसमें गांधीनगर उत्तर, कलोल, साणंद, घाटलोदिया, वेजलपुर, नारनपुरा और साबरमती समेत सात विधानसभा क्षेत्र हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)