लोकसभा की कार्यवाही शनिवार को सुबह 10 बजे से

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही शनिवार अपराह्न् 4 बजे के बदले सुबह 10 बजे से होगी। कोविड-19 संकट के कारण इस सत्र के दौरान कार्यवाही अपराह्न् 4 बजे से हो रही थी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार को प्रश्नकाल पूरा होने के बाद इस बारे में घोषणा की। यह निर्णय सभी सांसदों के अनुरोध के बाद लिया गया है।


इस बजट सत्र की शुरुआत से, लोकसभा की कार्यवाही 29 जनवरी और 1 फरवरी को छोड़कर 4 बजे से आयोजित की जा रही थी। 29 जनवरी को संसद के संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण था और एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-2022 प्रस्तुत किया था।

इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण बजट सत्र दो भागों में आयोजित किया जा रहा है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों के लिए बजट सत्र का पहला भाग 15 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि दूसरा भाग 8 मार्च को शुरू होगा और 8 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।

प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार, राज्यसभा की बैठक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। जबकि लोकसभा की कार्यवाही समय शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित है।


–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)