Madhya Pradesh: अपने 8 माह के इकलौते बेटे को औरत ने कुल्हाड़ी से काटा, कहा- बकरे की बलि दी

  • Follow Newsd Hindi On  
Madhya Pradesh: अपने 8 माह के इकलौते बेटे को औरत ने कुल्हाड़ी से काटा, कहा- बकरे की बलि दी

मध्यप्रदेश के भोपाल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। यहां अशोकनगर के गाँव चुरारी में एक माँ ने अपने 8 माह के इकलौते बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि, पहले महिला बच्चे को खिला रही थी, उसके बाद वह उसे घर से करीब 70 फीट दूर मेन रोड पर ले गई और उसे सड़क पर लिटाकर गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी।

बेटे का मारने के बाद महिला चिल्लाते हुए घर के अंदर आई और कहने लगी बकरा काट दिया। महिला की बहन ने बताया कि, जब मैं बाहर गई तो यशराज खून से लथपथ था। उसे उठाकर अंदर लाई और उससे पूछा ये क्या किया तो कहने लगी जिसका बकरा था उसने ले लिया।


इन सब के बाद बच्चे की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसकी नानी ने डॉक्टर से बच्चे के छत से गिर जाने की कहकर जांच कराई। बच्चे की नब्ज देखकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिवार वालों ने रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखा। शनिवार सुबह 11 बजे हुई घटना की जानकारी न तो पुलिस को लगी न ही इसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को दी।

पुलिस की मानें तो घटना के अगले दिन बच्चे के नाना, गांव के लोगों के साथ घटना के अगले दिन थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इसके बाद एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित टीआई मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी जानकारी लगते ही चंदेरी पहुंचे।

इस पूरे मामले में पुलिस ने कहा है कि, मां की मेंटल स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों ने बताया कि, एक संत के प्रवचन से प्रभावित थी और उनके यू-ट्यूब पर प्रवचन सुनती थी। दरअसल, रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी। ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी, जहां अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)