महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र: मंत्रिमंडल का हुआ बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

महाराष्ट्र में कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन सरकार में मंत्रिमंडल का बंटवारा हो गया है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के पास गृह, पर्यावरण, और पर्यटन विभाग रहेगा। वहीं एनसीपी के जयंत पाटिल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस के बालासाहेब थोराट को राजस्व और ऊर्जा मंत्रालय मिला है।

मंत्रिमंडल बंटवारे में शिवसेना को गृह, शहरी विकास, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी और पर्यटन विभाग मिला है। वहीं एनसीपी के हिस्से ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन,आबकारी, वित्त व योजना और हाउसिंग विभाग आए हैं। कांग्रेस को जनजातीय विकास, ओबीसी विकास, महिला व बाल विकास व राहत व पुनर्वास, राजस्व विभाग मिला है।


 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)