महाराष्ट्र: पूर्व CM नारायण राणे के बेटे नितेश राणे BJP में शामिल, कंकावली से मिल सकता है टिकट

  • Follow Newsd Hindi On  

महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे के बेटे नितेश राणे आज भाजपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि नितेश एक बार फिर कंकावली सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले साल 2014 में भी वह इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

इससे पहले भाजपा के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे नारायण राणे ने बुधवार को यह कहा था कि उनके बेटे नितेश भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और पार्टी की दूसरी सूची में उनका नाम घोषित कर दिया जाएगा। नारायण राणे ने कहा था कि नितेश कंकावली सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।


हालांकि, बुधवार शाम जब भाजपा की दूसरी सूची सामने आई तो उसमें नितेश राणे का नाम नहीं था। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में 14 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया, लेकिन उसमें नितेश राणे को शामिल नहीं किया गया।

महाराष्ट्र : नितेश राणे इंजीनियर से दुर्व्यवहार मामले में गिरफ्तार

इंजीनियर से दुर्व्यवहार मामले में हुए थे गिरफ्तार

नितेश राणे उस वक्त चर्चा में आये थे जब मुंबई-गोवा राजमार्ग की खराब दशा से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ जुलाई, 2019 में राजमार्ग के इंजीनियर को कीचड़ से नहलाकर पुल से बांधने का प्रयास किया था।


राणे के साथ कांकावली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जुड़े महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी (एमएसपी) के कार्यकर्ता भी थे। राणे पुल के एक हिस्से पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखने गए थे। यह पुल कंकावली के पास गढ़ नदी पर बना है।

कौन है नितेश राणे

नितेश राणे महाराष्ट्र विधानसभा में कांकावली सीट से विधायक हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 25 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। इसके अलावा वह स्वाभिमान संगठन नाम से एक गैर सरकारी संगठन (NGO) भी चलाते हैं। उन्होंने इंग्लैंड से एमबीए की पढ़ाई की है। भारत आने के बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री ली। गौरतलब है कि नितेश के पिता नारायण राणे महाराष्ट्र के बड़े राजनेता हैं। 1999 में वह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का करीबी माना जाता था।


महाराष्ट्र: कांग्रेस विधायक नितेश राणे की दादागिरी, सरकारी इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया, देखें VIDEO

महाराष्ट्र : कांग्रेस विधायक ने इंजीनियर को कीचड़ से ‘नहलाया’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)