Mahesh Bhatt Birthday : वो ‘महेश भट्ट’ जिसका साथ विवादों ने कभी नहीं छोड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  
Mahesh Bhatt

Mahesh Bhatt Birthday : कोई अगर ये कहे कि वो अपनी बेटी से शादी करना चाहता है तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? शायद यह एक असाधारण बात लगे। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को शायद आज हर कोई जानता होगा।

महेश भट्ट ने अर्थ (Arth) और सारांश (Saaransh) जैसी कालजयी फिल्में बनाई है। महेश ने वर्षों पहले एक विवादित बयान दिया था जिसे लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं।

महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के लिए कहा था कि अगर वो उनकी बेटी न होतीं तो वो पूजा से शादी कर लेते। इस बयान के बाद पूरे फ़िल्म जगत में चर्चे ही चर्चे थे। महेश के इस बयान के बाद उनकी बड़ी फजीहत हुई थी। इस बयान से पहले भी महेश का बेटी पूजा संग एक फोटोशूट वायरल हुआ था जिसमें वो पूजा संग लिपलॉक करते नज़र आये थे।


लेकिन ऐसा नहीं है कि महेश भट्ट का यूं विवादों में घिरना पहली दफा था। महेश भट्ट की शादी मात्र 20 वर्ष की आयु में हो गई थी। उन्होंने लॉरेन ब्राइट से शादी की थी।

बाद में लॉरेन ने अपना नाम बदल कर किरन भट्ट कर लिया। इन दोनों की पहली मुलाकात फ़िल्म आशिकी के सेट पर हुई थी। पूजा भट्ट इन्हीं की बेटी है। शादी के कुछ वर्षों बाद महेश के रिश्ते किरन संग खराब होने लगे। इसकी वजह थी परवीन बॉबी। परवीन बॉबी से महेश के अफेयर के रिश्ते की चर्चा होने लगी। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला। इसके बाद आगे चल कर महेश ने सोनी राजदान से शादी की आलिया भट्ट सोनी और महेश की ही बेटी हैं।

मीडिया के प्रति भी महेश का रुख अच्छा नहीं रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेश भट्ट एक रिपोर्टर के ऊपर भड़क गए थे। उनका ये अवतार देखकर आलिया काफी डर गईं थी।

बीते कुछ महीनों से महेश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। असल में कुछ महीनों पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर किया था। इसके बाद से ही महेश भट्ट का नाम इससे जुड़ रहा है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत की गर्लफ्रैंड थीं। कई महीनों पहले रिया और महेश की तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें रिया महेश के गोद में बैठी थी। इसके बाद काफी विवाद हुआ था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)