शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक़ की हालत नाजुक, निमोनिया के चलते ICU में भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक़ की हालत नाजुक, निमोनिया के चलते ICU में भर्ती

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इस्लामिक स्कॉलर मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक़ की तबियत बिगड़ने की खबर आई है। खबरों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तखलीफ़ और कमज़ोरी समेत कई बीमारियों की शिकायत के चलते लंबे वक्त से वह अस्पताल में भर्ती हैं। कल्बे सादिक़ को अब निमोनिया की वजह से ICU में शिफ्ट कर दिया गया है।

साल 2018 से ही मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक़ अस्पताल में भर्ती चल रहे है। कल्बे सादिक़ लंबे वक्त से कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। इलाज के लिए राजधानी लखनऊ के एरा अस्पताल में भर्ती हैं। निमोनिया की चपेट में आने से अस्पताल में दाखिल कल्बे सादिक़ की हालत गम्भीर हो गई है। उन्हें अस्पताल में अपने कमरे से ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। 81 साल के कल्बे सादिक़ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नायब सद्र (उपाध्यक्ष) हैं।


अचानक सोशल मीडिया पर डॉक्टर कल्बे सादिक़ की कुछ दिनों पुरानी अस्पताल में भर्ती तस्वीर वायरल होने लगी। तस्वीर वायरल होते ही मौलाना कल्बे सादिक़ की सेहत को लेकर अफवाह उड़ने लगी।

उनके बेटे कल्बे सिबेतैन नूरी ने बताया कि, तस्वीर कुछ वक्त पुरानी है लेकिन हाल ही में कल्बे सादिक़ निमोनिया से ग्रस्त हो गए हैं जिसके चलते उनको ICU में दाखिल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक़ डॉक्टरों की निगरानी में है और इस वक्त ऑक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं मौलाना कल्बे सादिक़ को लेकर दुआओं का दौर जारी हो गया है और उनकी सेहतयाबी के लिये मौलाना कल्बे जवाद ने भी अवाम से अपील की है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)