मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 साल की उम्र में निधन

भोपाल | मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता बाबूलाल गौर का यहां एक अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। वे 89 वर्ष के थे।

मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “श्री बाबूलाल गौर जी ने कई दशकों तक जनता की सेवा की। जन संघ के समय से वे हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे थे। एक मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई प्रयास किए।”

उन्होंने कहा, “उनके निधन पर दुख हुआ। उनके परिवार तथा समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)