दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: महरौली विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Mehrauli Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: महरौली विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Mehrauli Assembly seat

Mehrauli Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। महरौली विधानसभा सीट (Mehrauli Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नरेश यादव ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी सरिता चौधरी को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में महरौली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक नरेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने कुसुम खत्री को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने मोहिंदर चौधरी पर दांव आजमाया है।


महरौली विधानसभा सीट (Mehrauli Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का महरौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Mehrauli seat) दक्षिण दिल्‍ली का इलाका है। यह क्षेत्र हरियाणा की साइबार सिटी गुरुग्राम से सटा हुआ है। प्राचीन शहरों में शुमार महरौली विक्रमादित्‍य के शासन में विकसित किया गया था। 11वीं शताब्‍दी में राजा तंवर अनंगपाल प्रथम ने अपनी राजधानी कन्‍नौज से हटाकर इस क्षेत्र में बनाए गए लाल कोर्ट किले में स्‍थानांतरित की थी। तंवर अनंगपाल को 12वीं शताब्‍दी में पृथ्वीराज चौहान ने हराकर इस क्षेत्र का विस्‍तार किया और लाल कोर्ट किले को किला राय पिथौड़ा नाम दिया। बाद में यहां पर तुगलक, ऐबक, मुगल और अंग्रेजों ने राज किया, जिसके अवशेष यहां पर बने स्‍मारकों के तौर पर आज भी देखे जा सकते हैं।

1951 में पहली बार महरौली विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस के सुखदेव ने निर्दलीय प्रत्‍याशी नियादार सिंह को हराया था। महरौली सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर देखी गई है। कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा ने इस सीट को ज्‍यादा बार जीता है। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नरेश यादव यहां के विधायक हैं।

महरौली विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 181393 है, जिनमें पुरुष मतदाता 103286 और महिला मतदाता 78091 हैं। पिछले चुनाव में 62.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


महरौली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

नरेश यादव, आप – 58125
सरिता चौधरी, बीजेपी – 41174

हार का अंतर – 16951

महरौली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – नरेश यादव
BJP – कुसुम खत्री
Congress – मोहिंदर चौधरी

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)