महाराष्ट्र से हटा राष्ट्रपति शासन

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में 12 नवंबर से लागू राष्ट्रपति शासन को 11 दिन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार की सुबह को रद्द कर दिया। राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी द्वारा शनिवार सुबह भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर भाजपा की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही राष्ट्रपति भवन ने यह घोषणा की। 

दोनों को भाजपा और राकांपा नेताओं और अन्य सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में सुबह आठ बजे शपथ दिलाई गई।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)