महाराष्ट्र : तेंदुए के हमले में 4 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

 नासिक (महाराष्ट्र), 25 जनवरी (आईएएनएस)| एक तेंदुए ने यहां शुक्रवार को आवासीय क्षेत्र में घुस कर लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दो टेलीविजन कैमरामैन समेत चार लोग घायल हो गए और क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

  तेंदुआ सुबह गंगापुर रोड पर गन्ने के एक खेत में ईंधन स्टेशन के पीछे छुपा हुआ था। इससे पहले कि कोई समझ पाता कि क्या हुआ है, वह बड़ी आबादी वाले सावरकर नगर आवासीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया।


जैसे ही कुछ युवाओं ने तेंदुआ को भगाने की कोशिश की, उसने पीछे मुड़कर उनपर छलांग लगा दी और फिर आवासीय परिसर में घुस गया और वहां लोगों पर हमला किया।

घबराए स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया, जो तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल, बेहोश करने वाली दवा और अन्य सुरक्षात्मक उपायों के साथ पहुंचे।

तीन घंट के अभियान के बाद तेंदुए को एक घर में पकड़ा गया।


घायलों में शिवसेना के म्युनिसिपल कॉरपोरेटर संतोष गायकवाड़ शामिल हैं।

अभियान में तेंदुआ भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक आश्रयगृह में भर्ती कराया गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)