जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं

  • Follow Newsd Hindi On  
जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम देश के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।”



वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और

यहां शांति वन में नेहरू को पुष्प अर्पित किए।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “उनकी पुण्यतिथि पर, आईए हम मजबूत, स्वतंत्र और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू जी के योगदान को याद करें, जिसने भारत में 70 सालों तक लोकतंत्र को जिंदा रखने में मदद की है।”

स्मृति स्थल पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और 1947 में भारत की आजादी से 27 मई 1964 को अपने निधन तक इस पद पर रहे।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)