मोदी सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित

  • Follow Newsd Hindi On  
मोदी सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित

सियोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को यहां एक समारोह में 14वें सियोल शांति पुरस्कार (सियोल पीस प्राइज) से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार भारत के नागरिकों और देश की शांति व सौहार्द से संपन्न संस्कृति को समर्पित किया।


पुरस्कार ग्रहण करने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “सियोल शांति पुरस्कार भारत के लोगों व हमारे देश के शांति व सौहार्द की संस्कृति को समर्पित है।”

इस पुरस्कार की घोषणा सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन ने अक्टूबर 2018 में की थी।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)