मोदी वाराणसी और अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

 नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तर प्रदेश की संसदीय सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

  भाजपा की पहली सूची में 182 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी नेता जे.पी.नड्डा ने सूची जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मौजूदा संसदीय सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को गुजरात के गांधीनगर से टिकट दिया गया है।


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट मिला है। जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के.सिंह गाजियाबाद, सत्यपाल सिंह बागपत, साक्षी महाराज उन्नाव से चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सामना करेंगी।

हेमामालिनी को उनकी मौजूदा सीट मथुरा से टिकट दिया गया है।

किरण रिजिजू अरुणाचल (पूर्व) से चुनाव लड़ेंगे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)