Mohania Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: मोहनिया में लालटेन ने बिखेरी अपनी चमक, आरजेडी प्रत्याशी संगीता को मिली जीत

  • Follow Newsd Hindi On  
Why is counting slow for the Bihar elections and what does it mean

Mohania Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: मोहनिया विधानसभा सीट कैमूर जिले में आती है। इस सीट पर पिछले दो बार से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है। यहां से BJP के निरंजन राम लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन इस बार मोहनियां विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार संगीता कुमार बीजेपी के निरंजन राम को हराने में कामयाब रही।

मोहनिया सीट का इतिहास

मोहनिया विधानसभा सीट साल 1957 में बनी थी। यहां हुए अब तक के 17 चुनावों में से सबसे ज्यादा बार कांग्रेस को जीत मिली है, वहीं दो बार बीजेपी और दो बार जेडीयू ने भी इस सीट से चुनाव जीता। इस सीट पर आरजेडी ने दो बार ही जीत हासिल की है। फरवरी 2005 में हुए चुनाव में RJD जबकि अक्टूबर 2005 और 2010 में जेडीयू की जीत हुई।


साल 2010 में हुए बिहार चुनाव में मोहनिया विधानसभा सीट पर JDU के छेदी पासवान ने जीत हासिल की थी। छेदी पासवान ने RJD के निरंजन राम को कांटे की टक्कर में धूल चटाई थी। जबकि 2014 में मोहनिया बीजेपी के निरंजन राम ने चुनाव जीता और 2015 में भी अपना जलवा कायम रखने में कामयाब रहे थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

मोहनिया सीट पर यादव, कोइरी और रविदास वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। यहां मुस्लिम, पासवान और ब्राह्मणों की संख्या भी अच्छी खासी है।

कुल वोटरः 2.60 लाख


पुरुष वोटरः 1.36 लाख (52.50%)

महिला वोटरः 1.23 लाख (47.24%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.001%)

मोहनिया विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के आम चुनाव में दूसरी बार निरंजन राम ने बीजेपीके टिकट पर विजयी हुए थे। निरंजन राम को 60,911 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के संजय कुमार ने 53,330 वोट हासिल किए थे। जबकि तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के रामराज राम रहे थे।

Mohania Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – निरंजन राम

राजद– संगीता कुमारी

रालोसपा – श्वेता सुमन

Mohania Vidhan Sabha winner : मोहनिया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Niranjan Ram BJP 60911 Sanjay Kumar INC 53330
2014 Niranjan Ram BJP 61560 Chandra Shekhar Paswan JD(U) 41709
2010 Chhedi Paswan JD(U) 38918 Niranjan Ram RJD 36393
2005-10-01 Chhedi Paswan JD(U) 49487 Suresh Pasi RJD 35325
2005-02-01 Suresh Pasi RJD 29365 Chhedi Paswan JD(U) 29040
2000 Suresh Pasi BSP 49510 Ramkeshi Bharti RJD 25425
1995 Suresh Pasi BSP 50663 Shivadhar Paswan JD 28686
1990 Shiwadhar Paswan JD 36636 Ishwar Deyal Ram BSP 12899
1985 Mahabir Paswan INC 33201 Bhagwat Prasad JNP 19757
1980 Mahavir Paswani INC(I) 22935 Bhagwat Prasad JNP(JP) 13364
1977 Ram Krishna Ram JNP 15803 Bansropan Chamar INC 11699
1972 Suresh Kumar INC 29541 Bhagwtar Prasad SOP 21622
1969 Bhagwat Prasad PSP 20003 Ramkrishna Ram INC 14087
1967 R. Ram INC 22097 B. Ram PSP 14833
1962 Mangal Charan Singh INC 17716 Ram Lal Singh SWA 15134
1957 Badri Singh PSP 13685 Ramnagina Singh INC 12000

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)