Madhya Pradesh: वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
कल्याण सिंह ठाकुर

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर के बाद पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा


“विदिशा के पूर्व विधायक श्री कल्याण सिंह ठाकुर जी के निधन का दुःखद का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनो को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे।”

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)