मप्र : कांग्रेस के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हटाए गए

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)| सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियां करने पर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय दुबे को उनके पद से हटा दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने शुक्रवार को दुबे को पद से हटाए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, “दुबे की तरफ से पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया अकाउंट से पार्टी विरोधी एवं बहुत ही आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी। यह कृत्य पूरी तरह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।”


शेखर ने कहा है कि दुबे को सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)