मप्र में आंशिक बदली छाई, गर्मी का असर कम

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों के आसमान पर मंगलवार को आंशिक बादल छाने से गर्मी व उमस का असर कम है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मानसून की विदाई के बाद मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर बादलों का डेरा है, जिससे गर्मी और उमस का असर कुछ कम है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में जारी बदलाव से मौसम के मिजाज में भी बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.2, ग्वालियर का 18.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)