मप्र में चिकित्सकों की हड़ताल पर दिग्विजय ने उठाए सवाल

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों की हड़ताल के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए सोमवार को मध्य प्रदेश के चिकित्सक भी 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस हड़ताल पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि राज्य में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानून है, फिर भी हड़ताल क्यों।
 

राज्य के चिकित्सक सोमवार सुबह से 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। चिकित्सालयों में आपातकालीन सेवा के अलावा चिकित्सकों ने उपचार नहीं किया। इससे मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।


इस हड़ताल पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, “मप्र में तो डॉक्टरों की सुरक्षा का कानून है फिर हड़ताल क्यों? मप्र शासन को कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए। मरीजों का इलाज डॉक्टर का प्रथम दायित्व है। इसे जो राजनीतिक रूप दिया जा रहा है, वह अनुचित है।”

ज्ञात हो कि कोलकाता स्थित एनआरएस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत राज्य में चिकित्सक हड़ताल पर हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)