मप्र में फिर उछला तापमान

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को मौसम साफ है और तेज धूप है। वहीं, तापमान में भी उछाल आया है।

राज्य के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है और धूप चुभन पैदा करने लगी है। हवाओं में भी गर्माहट है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में उछाल आया है। पिछले दिनों चली हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन मौसम के मिजाज में आए बदलाव से तापमान फि र उछला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।


राज्य में गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाने लगी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.7, ग्वालियर का 19़ 3 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20़ 6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल और इंदौर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 37़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)