मप्र में तेज धूप से बढ़ी उमस और गर्मी

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई स्थानों पर बुधवार को मौसम साफ है और तेज धूप है, जिससे गर्मी तथा उसम का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में जारी बदलाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है जिससे धूप की तल्खी बनी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य में धूप की तल्खी बनी रही और उसम ने परेशान किया, बुधवार को भी मौसम के बीते रोज जैसे ही मिजाज हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री, ग्वालियर का 19.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)