पाकिस्तान सीमा के पास से मनचले को मुंबई पकड़ लाईं ये ‘लेडी सिंघम’

  • Follow Newsd Hindi On  

आजकल बढ़ते अपराधों के दौर में लोगों को पुलिस प्रशासन से खासी उम्मीद नहीं नजर आती लेकिन कई बार पुलिसवालों के जाबांज कारनामों से एक अलग ही विश्वास पैदा हो जाता हैं। मुंबई पुलिस की ‘लेडी सिंघम’ चारू भारती की ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है। वह छेड़छाड़ की एक शिकायत पर आरोपी को जम्मू-कश्मीर से पकड़ कर मुंबई ले आईं। उन्‍होंने मनचले को पकड़ने के लिए 11 घंटे तक जाल बिछाए रखा था। मुंबई के वडाला में 34 वर्षीय एक शादीशुदा महिला ने मनचले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, मनचले ने एक अज्ञात नंबर से महिला के नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो क्लिप भेजी थी। महिला के पति ने जब उस अज्ञात नंबर पर फोन किया तो कथित तौर पर आरोपी बदतमीजी से बात करने लगा और कहा कि जो चाहे कर लो। इसके बाद पीड़िता ने वडाला पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान मोहम्मद राशिद खान के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ का रहने वाला है।


ऐसे बनाई योजना

खबरों के मुताबिक महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने अपना मोबाइल फोन और सिम दोनों बदल लिया था लेकिन सर्विलांस में आरोपी का लोकेशन कश्मीर में मिला। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला अस्टिटेंट पुलिस इंस्पेक्टर चारू भारती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पुलिस टीम कश्मीर रवाना की गई। कश्मीर की स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी का गांव पाकिस्तान सीमा के पास स्थि‍त है। हालात को देखते हुए चारू भारती ने कश्मीर के सीनियर पुलिस अधिकारियों से इस बाबत बात की। मुंबई पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी एक टेंपो चालक है और ग्रामीण उसे बचाने के लिए पुलिस टीम पर पथराव भी कर सकते हैं। इसी दौरान मुंबई से गई टीम को पता चला कि आरोपी अपने गांव से करीब 150 किमी दूर है। स्थानीय पुलिस के मुखबिर से पता चला कि आरोपी अगली सुबह वापस आने वाला है।

19 मई की तड़के चार बचे गांव लौटते वक्त राशिद खान को गिरफ्तार कर राजौरी पुलिस स्टेशन ले गई। गिरफ्तारी का पता चलने पर आरोपी के परिजन 20-25 लोगों के साथ थाने पहुंच कर हंगामा करने लगे। किसी तरह स्थानीय पुलिस ने उनके परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद चारू मलिक की टीम आरोपी को लेकर तुरंत एयरपोर्ट पहुंची और उसे मुंबई के लिए रवाना हो गई।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)