मुंबई के होटल में मृत पाए गए दादर और नगर हवेली के सांसद

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के सांसद मोहन एस. डेलकर सोमवार सुबह मुंबई के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय नवशक्ति पार्टी के नेता डेलकर (58) एक किसान भी थे और मौत के कारणों की बात की जाए तो फिलहाल इसे आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है।


पुलिस जांच कर रही है कि वह शहर में कब और क्यों पहुंचे थे और दक्षिण मुंबई के होटल में जांच की जा रही है, जहां सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर बरामद किया गया।

एक पूर्व कांग्रेस नेता डेलकर 2019 के बाद से लोकसभा में महाराष्ट्र-गुजरात से सटे केंद्र शासित प्रदेश दादर और नागर हवेली का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

सूत्रों ने कहा कि उनके शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।


–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)