मुंबई समुद्र तटों से 2 शव बरामद

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)| शहर के पश्चिमी उपनगरों में जुहू और वर्सोवा समुद्र तटों से दो अलग-अलग घटनाओं में अरब सागर से दो शव निकाले गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 पहले मामले में, जुहू बीच पर तैनात लाइफगार्ड ने सुबह आठ बजे गोदरेज बंगले के पास पानी में तैरता हुआ एक शव देखा। उन्होंने इसे निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इसे नजदीकी अस्पताल में भेज दिया।


दूसरे मामले में सुबह करीब 10.45 बजे कुछ सफाई कर्मियों ने नाना नानी पार्क के पास वर्सोवा समुद्र तट पर पानी में तैरते हुए एक महिला के शव को देखा और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

लाइफगार्डस ने महिला के शव को बरामद किया और उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। साथ ही वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वे दुर्घटनावश डूबे या कोई और बात है।


इस साल जनवरी में, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पर्यटकों की भारी भीड़ के गवाह छह लोकप्रिय मुंबई समुद्र तटों गिरगाम चौपाटी, दादर चौपाटी, जुहू, वर्सोवा, अक्सा और गोराई में सुरक्षा का प्रबंधन करने के लिए एक निजी एजेंसी, दृष्टि लाइफगार्ड्स को नियुक्त किया था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)