म्यांमार की स्टेट काउंसिलर से मिले चीनी विदेश मंत्री

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 12 जनवरी (आईएएनएस)। 11 जनवरी को चीनी स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री वांग यी ने मेपिदाओ में म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू ची से वार्ता की।

वार्ता में वांग यी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे म्यांमार के आम चुनाव के बाद म्यांमार की यात्रा करने वाले पहले विदेश मंत्री बने हैं। चीन म्यांमार का अच्छा पड़ोसी देश है। चीन म्यांमार सरकार का ²ढ़ समर्थन करता है और म्यांमार की अपनी परिस्थिति से मेल खाने वाले विकास रास्ते का ²ढ़ समर्थन करता है। चीन म्यांमार के अपने देश की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने का ²ढ़ समर्थन करता है। गत वर्ष शी चिनफिंग ने म्यांमार की सफलतापूर्ण यात्रा की, जिसने द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालीन विकास के लिए दिशा निर्धारित की।


वांग यी ने कहा कि चीन म्यांमार द्वारा महामारी का मुकाबला का समर्थन करता रहेगा और म्यांमार को महामारी रोकथाम सामग्रियां और टीका सहायता प्रदान करेगा। चीन म्यांमार के साथ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापार सहयोग विकास की पंचवर्षीय योजना पर हस्ताक्षर करेगा। चीन-म्यांमार सहयोग मित्रों के बीच आपसी समर्थन और आपसी मदद मौजूद है। चीन म्यांमार के साथ चीनी विकास के मौके को साझा करेगा, समन्वय व सहयोग को मजबूत करेगा, ताकि आपसी लाभ और साझी जीत को साकार कर सके।

वार्ता में आंग सान सू ची ने कहा कि म्यांमार चीन के साथ संबंधों को बड़ा महत्व देता है। इधर के वर्षों में म्यांमार-चीन सहयोग में प्रचुर उपलब्धियां हासिल हुई हैं। म्यांमार चीन के साथ आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करेगा, म्यांमार के विकास को अच्छी तरह अंजाम देगा। म्यांमार द्विपक्षीय आर्थिक कोरिडोर के निर्माण को महत्व देता है और चीन के साथ संबंधित परियोजनाओं के विकास को आगे बढ़ाएगा। म्यांमार आसियान-चीन संबंध के आगे विकास में सक्रिय भूमिका अदा करने को तैयार है।

वार्ता में दोनों पक्षों ने समान हित वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान भी किया।


(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

— आईएएनएस

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)